कोरोनावायरस अब संक्रमण से बचाने वाले जींसको ब्लॉक कर रहा है। यह दावा न्यूयॉर्क के आइकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के वायरस विशेषज्ञों ने रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना उन जींसपर हावी हो रहा है जो वायरस को शरीर में संख्या बढ़ाने से रोकतेहैं और इम्यून सिस्टम को अलर्ट करतेहैं। ऐसा करके वायरस तेजी से इंसान के शरीर में अपनी संख्या बढ़ाता है और कईअंगों तक पहुंच जाता है।
दो जीन का समूह रोकता है संक्रमण
शोधकर्ताओं के मुताबिक, इंसान के शरीर में दो जीन का एक समूह होता है। एक जीन वायरस को संख्या बढ़ाने से रोकता है और दूसरा इम्यून सिस्टम को अलर्ट करके वायरस को मारने का संदेश देता है। कोरोना एक बार शरीर में घुसते ही इन्हीं को जकड़ लेता है।
शोधकर्ताओं ने जीन का नाम 'कॉल टू आर्म' बताया
शोधकर्ताओं ने जीन के उस सेट का नाम 'कॉल टू आर्म' बताया है। सेल जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, इसे समझने के लिए इंसानों के फेफड़ों की कोशिकाएं औरसंक्रमित जानवरों का अध्ययन किया गया। इनमें संक्रमण से बचाने वाले जीन का रेस्पॉन्स काफी धीमा था।
एक समय पर वायरस बेकाबू होने लगता है
शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग संक्रमित होते हैं उनमें कोरोना फेफड़ों में पहुंचकर अपनी संख्या को बढ़ाना शुरू करता है। यहां से संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ता है कि इम्यून सिस्टम की अलग-अलग तरह की कोशिकाएं (न्यूट्रोफिल्स, मैक्रोफेजेस, लिम्फोसाइट्स) जब अब अपना काम करें तब तक यह बेकाबू हो जाता है।
इम्यून सिस्टम शरीर के खिलाफ हो जाताहै
शोधकर्ता और वायरस विशेषज्ञ डॉ बेंजामिन टेनोवर कहते हैं, संक्रमण अधिक बढ़ने पर कई बार इम्यून सिस्टम शरीर के खिलाफ काम करने लगता है, इसे साइटोकाइनिन स्टॉर्म कहते हैं। कोरोनावायरस जिस तरह से अपना असर दिखा रहा है मैंने पिछले 20 सालमें ऐसा कुछ नहीं देखा।
दवा से सुधारा जा सकता है इम्यून सिस्टम
ऐसे मरीज जो वेंटिलेटर पर हैं वह तभी वहां पहुंचते हैं जब स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी होती है। इस स्थिति में ऐसे इलाज की जरूरत है जो वायरस को कंट्रोल करे। इन्हें इंटरल्यूकिन-6 और इंटरल्यूकिन-1 इनहिबिटर जैसे ड्रग दिए जा सकते हैं। ये इम्यून सिस्टम को सुधारने का काम करेंगे ताकि सूजन और संक्रमण को रोका जा सके।
Coronavirus is now blocking infection-protected gins. This claim has been made in research by virus experts from the Icon School of Medicine in New York. Researchers say that the corona is dominating the genes that prevent the virus from increasing numbers in the body and alert the immune system. By doing this, the virus rapidly increases its number in the human body and reaches many organs.
Group of two genes prevents infection
According to researchers, a human body has a group of two genes. One gene prevents the virus from increasing the number and the other alerts the immune system to give a message to kill the virus. Once corona enters into the body, it captures them.
Researchers call gene name 'call to arm'
Researchers have named that set of genes as 'call to arm'. According to research published in Cell Journal, human lung cells and infected animals were studied to understand this. The response to genes that protect against infection was very slow.
Once upon a time the virus starts to become uncontrollable
Researchers say that in people who are infected, the corona begins to increase its number by reaching the lungs. From here the infection progresses so rapidly that different types of cells (neutrophils, macrophages, lymphocytes) of the immune system become uncontrollable by the time they do their work.
Immune system goes against the body
The immune system sometimes works against the body as the infection progresses, says researcher and virus expert Dr. Benjamin Tenover, calling it cytokinin storm. The way Coronavirus is showing its impact, I have not seen anything like this in the last 20 years.
Immune system can be improved by medicine
Such patients who are on ventilator reach there only when the situation has become very critical. In this situation, such treatment is needed that controls the virus. They may be given drugs such as interleukin-6 and interleukin-1 inhibitors. These will work to improve the immune system to prevent inflammation and infection.
CorThe corona is blocking the genes in the body that stop the virus from growing and alert the immune system.
No comments:
Post a Comment