Daily Breaking news hindi and english, get all breaking news headlines from india and world, sports, buisness and photos and latest news from politics latest news updates and information and technology related tips and ideas.
Visit daily
दिल्ली में लॉकडाउन का अगला फेज कैसा हो सकता है? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इसके संकेत दिए। केजरीवाल ने कहा, "हमने लोगों से राय मांगी थी, हमें 5 लाख से ज्यादा सुझाव मिले हैं। इनके आधार पर हम केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे।"
केजरीवाल ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने गर्मियों की छुट्टियों तक स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का सुझाव दिया है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि मास्क नहीं पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
'रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी के लिए खोले जाएं'
केजरीवाल के मुताबिक बहुत से लोगों ने होटल बंद रखने, लेकिन खाना लेने और होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट खुले रखने की सिफारिश की है। इस बात पर एकराय है कि हेयर कटिंग शॉप, स्पा, सैलून, सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल अभी बंद ही रहने चाहिए।
जनता के सुझावों पर उप-राज्यपाल से चर्चा होगी
केजरीवाल ने बताया कि आज शाम 4 बजे दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक होगी। लोगों से जो सुझाव मिले हैं, उन पर मीटिंग में चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर केंद्र सरकार को सुझाव भेजे जाएंगे।
कोरोना संक्रमण की वजह से देश में अब तक 2 हजार 564 लोग जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को 13 संक्रमितों की मौत हुई। इसमें 9 लोग दिल्ली से थे। राज्य में मौतों का ग्राफ पिछले तीन दिनों में काफी बढ़ा है। यहां अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। यहां 975 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का ग्राफ देखें तो पिछले चार दिनों 471 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
बुधवार को 136 लोगों की मौत
बुधवार को देश में 136 लोगों की जान गई। इसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56 मौतें हुईं। गुजरात में 29 और दिल्ली में 20 लोगों की जान गई। पश्चिम बंगाल में 9, मध्य प्रदेश में 7, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा। तमिलनाडु में तीन, कर्नाटक और तेलंगाना में 2-2, आंध्र प्रदेश और बिहार में एक-एक लोगों की जान गई।
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-in-india-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-127300402.html
via IFTTT
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के ब्रेकअप की जानकारी दी थी। पहले चरण में छोटे व्यवसायों, रियल एस्टेट, संगठित क्षेत्र के वर्कर और अन्य लोगों के लिए कई सारी घोषणाएं की गईं। इसके बाद आज शाम 4 बजे वित्त मंत्री की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। जिसमें वहग्रामीण और शहरी गरीबों के साथ कृषि क्षेत्र के लिए घोषणाएं कर सकती हैं। इसके अलावा मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को वित्त मंत्री का फोकसकैशदेने पर और मुफ्त खाद्यान्न पर हो सकता है। लॉकडाउन के शुरू होने के वक्त मार्च के अंत में सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो घोषणाएं की गई थीं, ये उसका विस्तारित वर्जन होगा। सरकार ने लॉकडाउन की शुरुआत मेंप्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं-चावल और 1 किलो दालतीन महीने तक 80 करोड़ जरूरतमंदों को देने की घोषणा की थी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अगला फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के 'आत्मनिर्भर भारत' पैकेज पर चर्चा में शामिल एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "एमएसएमई को लेकर घोषआएं पूरी हो गई है। अब सरकारका अगला फोकस गरीब और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा। उसके बाद, मध्यम वर्ग के लिए और अन्य क्षेत्रों के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।"
कई सेक्टर कोविड से बुरी तरह से प्रभावित
एक अन्य अधिकारी ने कहा, "एक-एक करके हम सभी क्षेत्रों और स्टेकहोल्डर्स को कवर करेंगे। एक बार ऐसा करने के बादआपके पास इन उपायों को लेकर सरकार की रूपरेखा क्या होगी, इसकी बेहतर तस्वीर होगी।" कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर में हास्पिटैलिटी, टूरिज्म, एवीएशन, लोजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल शामिल हैं।
मार्च की घोषणाओं को आगे बढ़ाएंगे
केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के विकल्पों को देख रही है, जिसके लिए कुछ प्रकार के प्रोत्साहनों की घोषणा की जा सकती है। मार्च के आखिर में वित्त मंत्री सीतारमण ने तीन महीनों के लिए 800 मिलियन लोगों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की घोषणा की थी। वहीं, मनरेगा के तहत मजदूरी में वृद्धि, महिला जन धन जमाकर्ताओं और आर्थिक रूप से पिछड़ी विधवाओं, पेंशनभोगियों और अलग-अलग विकलांगों को एकमुश्त भुगतान, उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए अतिरिक्त मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की थी।
आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंइन योजनाओं को बढ़ाए जाने की उम्मीद है। सरकार का ध्यान उन हजारों प्रवासियों के लिए जो शहरों को छोड़कर अपने गांव वापस चले गए हैं। सूत्रों ने बताया कि किसानों के लिए पीएम-किसान योजना के तहत संवितरण में तेजी लाई जा सकती है। वहीं, ग्रामीण मजदूरों के लिए मनरेगा के तहत काम करने क दिनोंको बढ़ाकर 150 करने का मामला भी उठाया जा सकता है, ताकि प्रवासी मजदूरों को ज्यादा काम पर लाया जा सके।
लॉकडाउन फेज-3 के आखिरी दिनों में मजदूरों के पलायन की सिहरन पैदा कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। पिछले 10 दिनों में मध्य प्रदेश के रास्तेकरीब 25 लाख से ज्यादालोग यूपी-बिहारगए हैं। इन सभी ने अपना सफर महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से शुरू किया था। नेशनल हाईवे पर वाहनों से ज्यादापैदल जा रहे मजदूरों के जत्थे देखे जा रहे हैं।
मुंबई-आगरा हाईवे पर मध्य प्रदेशका सेंधवा चैकपोस्ट नाका है। यहां महाराष्ट्र की ओर से हर दिन हजारों वाहन निकल रहे हैं। सभी में यूपी-बिहार जाने वाले श्रमिक ठूंस-ठूंसकर भरे हैं। सेंधवा चैकपोस्ट पर 3 मई से 13 मई तक इंदौर की ओर करीब 80 हजार से ज्यादा वाहन निकल चुके हैं। इनमें अधिकांश ट्रक, मिनी ट्रक, जीप और ऑटो हैं। सेंधवा टोल टैक्स कर्मचारियों के मुताबिक, 10 दिनों में 25 लाख से ज्यादा लोग महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश मेंप्रवेश कर चुके हैं। प्रदेशमें कुल संक्रमितों के 50% से ज्यादा इंदौर में
मध्य प्रदेश में संक्रमितोंकी संख्या 4185 हो गई है। इसमें इंदौर जिले में अब तक सबसे ज्यादा2107 केस हैं। यह कुल संक्रमितों के 50% से ज्यादा है। इंदौर में95 मरीजोंकी मौत हुई हैऔर 974 लोग ठीक हुए हैं। भोपाल 906 पॉजिटिव हैं। यहां 35 की जान गई है और 553 लोग ठीक हो चुके हैं। पूरे राज्य मेंकुल 231 की मौत हुई हैं और2073 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई है।
यह तस्वीर गुना के अस्पताल की है। यहां हादसे में जख्मी मजदूरों को भर्ती किया गया।
गुना: महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे थे कंटेनर सवारश्रमिक
गुनाके पास बाइपास मार्ग पर बस की टक्कर से कंटेनर सवार8 मजदूरोंकी मौत हो गई।54 से अधिक घायल हो गए। ये सभीउत्तरप्रदेश के रहने वालेहैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृह राज्य लौट रहे थे। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।एसपी तरुण नायक ने बताया किकेंट थाना क्षेत्र में तड़के लगभग 3बजे यह हादसा हुआ।कंटेनर महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले की तरफ जा रहा था और बस ग्वालियर से अहमदाबाद जा रही थी।
भोपाल-विदिशा हाईवे पर रात में पैदल जाते मजदूर। ये परिवार मुंबई से पैदल चला है और इन्हें इलाहाबाद जाना है।
महाराष्ट्र से आने वाला ट्रैफिक8 दिन में 4 गुना बढ़ा
मध्य प्रदेश में24 मार्च से टोल प्लाजा बंद कर दिए गए थे। 20 अप्रैल को फिर से चालू होने के बाद 3 मई तक भी मुंबई से आने वाले वाहनों का औसत लगभग 2500 वाहन प्रतिदिन था, जो 12 मई तक बढ़कर लगभग 13 हजार 500 वाहन प्रति दिन तक हो गया है। इनमें रोजाना निकलने वाले हजारों ऑटो रिक्शा, महाराष्ट्र-गुजरात की हजारों मोटरसाइकिल के आंकड़े शामिल नहीं हैं। फरवरी जैसे सामान्य महीनों में जब लॉकडाउन का अंदेशा भी नहीं था तब भी मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे नंबर-3 पर मुंबई की ओर से आने वाले वाहनों की औसत संख्या रोजाना करीब 8000 ही थी।
यह तस्वीर भोपाल की है।महाराष्ट्र से आ रहे उत्तर प्रदेश के मजदूर तपती दोपहरी में ऐसे ही सफर करने को मजबूर हैं।
इंदौर के पास ट्रक में दम घुटने से85 साल के बुजुर्ग की मौत
उत्तर प्रदेश केजौनपुर के प्रजापति परिवार को पलायन का दर्द जिंदगीभर याद रहेगा, क्योंकि 85 साल के बुजुर्ग मुखिया की घर जाने की चाहत में इंदौर के पासमौत हो गई। पोते कमलेश ने बताया कि उनके साथ परिवार के 5 लोग मुंबई से निकले थे। वहां पुलिस की मार खाने के बावजूदहाईवे तक आए तोएक ट्रक मिला। उसने जौनपुर जाने वाले हर व्यक्ति से 3500 रुपए लिए। ट्रक में 40 से ज्यादा लोग थे। हमारे पास खानाभी नहीं था। सुबह दादा पानी से बिस्कुट खाकर लेट गए। दम घुटने सेउनकी वहीं मौत हो गई।
यह तस्वीर भोपाल की है। भोपाल-विदिशा हाईवे पर मुंबई से उत्तर प्रदेश के गोंडा के लिए ऑटो से जाता एक परिवार।
कुवैत में फंसे 234 भारतीयों को लेकर 2 फ्लाइट इंदौर आई
कुवैत में फंसे 234 भारतीयों को दो विशेष विमान से बुधवार रात करीब 2 बजे इंदौर लाया गया। इन यात्रियों को 10 बसों से भोपाल भेजा गया। ड्राइवरों को हिदायत दी गई कि रास्ते में कहीं बस नहीं रोकी जाएंगी। इन यात्रियों को भोपाल में 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। इनमेंमप्र, महाराष्ट्र, असम, आंध्रप्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों के यात्री हैं।वहीं, लॉकडाउन के बाद पहली बार इंदौर से यात्री ट्रेन रवाना हुई। रीवा के लिए रात 9 बजे निकली इस ट्रेन में 1480 यात्री थे।
कुवैत से दो विशेष विमान से लाए गए 234 लोगों को भोपाल के थ्री ईएमई सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया है।
कोरोना अपडेट्स
शिवराज बोले- कोरोना सर्दी-जुकाम जैसा: कोरोना सर्दी-जुकाम की तरह है। इसका भय मन से निकालें। समय से इसका इलाज ले लिया जाए तो यह ठीक हो जाता है। हम डरें नहीं, आत्मविश्वास रखें। जल्द ही इस पर पूरी तरह नियंत्रण हो जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कही। वे कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
जबलपुर में 6 और मरीज मिले: यहां बुधवार कोकोरोना के 6 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमितों की संख्या 153 हो गई। इनमें से 83 का इलाज चल रहा है,62 स्वस्थ हो चुके हैं और 8 की मौतहो गई है।
भिंड में एक और संक्रमित मिला: यहांगोहद में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 7 मई को अहमदाबाद से आया था। उसे यहां एक स्कूल मेंक्वारैंटाइनकिया गया था।अब जिले में संक्रमितों कीसंख्या 10 हो गई है। इसके साथ हीभिंडरेड जोन में आ गया है।
कुल 231 मौतें: इंदौर 95, उज्जैन 45, भोपाल 35, खरगोन 8, देवास 7, खंडवा 8, जबलपुर 8, बुरहानपुर 6, मंदसौर 4, रायसेन और होशंगाबाद में 3-3, अशोकनगर और धार में 2-2, आगरमालवा, छिंदवाड़ा, शाजापुर, सागर और सीहोर में एक-एक की जान गई।
स्वस्थ हुए 2073 : इंदौर 974, भोपाल 553, उज्जैन 130, खरगोन 53, धार 41, जबलपुर 47, खंडवा 38, रायसेन 42, होशंगाबाद 31, बड़वानी 26, देवास 15, विदिशा और मुरैना में 13-13, रतलाम 19, आगरमालवा 12, मंदसौर 7, शाजापुर 6, सागर 5, ग्वालियर और श्योपुर में 4-4, अलीराजपुर, शहडोल 3-3, छिंदवाड़ा, शिवपुरी और टीकमगढ़ में 2-2, डिंडोरी, हरदा, रीवा और बैतूल में एक-एक मरीज स्वस्थ्य हुआ।
कोरोना संक्रमण के खौफ से निपटने के लिए देशभर के लॉकडाउन के साथ पंजाब में भी कर्फ्यू का तीसरा फेज चल रहा है। आज तीसरे चरण का 11वां दिन है। इसी बीच राज्यभर में कई तरह की सेवाओं से जुड़ी दुकानें खोलने की अनुमति जिला स्तर पर दी गई है। हालांकि कई जगह सख्ती भी देखने को मिल रही है। साथ ही प्रवासी मजदूरों को भेजे जाने का अभियान भी जोरों पर है। बुधवार को जहां 10 हजार लोग अमृतसर, जालंधर, पटियाला से भेजे गए, वहीं गुरुवार को फिर जालंधर से 4800 लोग भेजे जाने हैं।
बीते दो-तीन दिन में राज्य में कोरोना पॉजिटिव केसों की रफ्तार में खासी कमी दर्ज की गई है। नांदेड़ से श्रद्धालुओं को लाए जाने के बाद जहां 3 मई को एक दिन में अधिकतम 331 मामले सामने आए थे, वहीं बुधवार को 10 नए मामले दर्ज किए गए। गुरुवार को भी 15 नए केस जुड़े, जिन्हें मिलाकर सूबे में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 1939 हो गई है। इनमें से 33 की मौत हो गई, वहीं 200 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
अमृतसर के हाल बाजार में रिटेल की दुकानों को बंद करवाने के लिए पहुंची पुलिस। शहर के कई इलाकों में इसी तरह के हालात नजर आए।
अमृतसर के हाल बाजार और कटड़ा शेर सिंह बाजार में पुलिस ने रिटेल शॉप बंद करवाई
होलसेल मार्केट को सुबह छह से दस बजे तक खोलने की अनुमति के बाद हाल बाजार और कटड़ा शेर सिंह बाजार में रिटेल की दुकानें भी खुल गई। दुकानें खुलते ही पुलिस उन्हें बंद करवाने पहुंच गई। पुलिस ने पहले हाल बाजार की दुकानें बंद करवाई। उसके बाद जैसे ही कटड़ा शेर सिंह की रिटेल की दुकानें बंद करवाने शुरू की तो पुलिस और दुकानदारों में बहस हो गई। मजीठा रोड, ग्रीन एवेन्यू, रणजीत एवेन्यू, लारेंस रोड, मॉल रोड के यह फूड डिलिवरी के संस्थान सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
पठानकोट जिले में होटल व ढाबों पर बने व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे लोग
पठानकोट में पिछले 45-46 दिन से घरों में कैद लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक और राहत देने की बात कही है। होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा से जुड़े कारोबारी खाना तैयार कर उसे होम डिलीवरी के माध्यम से ही लोगों तक पहुंचा सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने कहा कि कर्फ्यू के कारण जनता को भारी परेशानियां आ रही है, वहीं कारोबार भी ठप है।
सुजानपुर में दुकानें खोलने की परमिशन के एवज में प्रशासन का धन्यवाद करते बाजार में खड़ेव्यापार मंडल प्रधान पिंटू जसरोटिया और अन्य।
उधर सुजानपुर कस्बे के बंद बाजार को खोलने की अनुमति के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन का आभार जताते हुए व्यापार मंडल प्रधान पिंटू जसरोटिया ने कहा कि सुजानपुर का कठुई बाजार और मेन बाजार के कुछ हिस्से को कंटेनमेंट जोन के चलते छूट नहीं मिल रही थी। सभी दुकानदार नियम व क्रम अनुसार ही दुकानों को खोलें।
पटियाला में दर्जनभर सेवाओं को जरूरी मानते हुए दुकान खोलने की अनुमति
पटियाला जिला प्रशासन ने किताब-स्टेशनरी, बिजली के पंखे, कूलर, एसी मरम्मत, व्हीकल मरम्मत स्पेयर पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल सर्विस, इलेक्ट्रिकल और सेनेटरी वस्तुओं की सप्लाई, निर्माण कार्यों वाली वस्तुएं, सीमेंट, ईंटें, रेत, प्लाईवुड, रिपेयर, इनवर्टर सप्लाई, प्लंबर सेवाएं, कारपेंटर और हार्डवेयर और पेंट की दुकानों को सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
फरीदकोट में भी 8 घंटे तक बुक्स, स्टेशनरी व अन्य दुकानें खोलने की छूट
फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर कुमार सौरभ राज ने बुक सेलर्स यूनियन की तरफ से दिए दरखास्त पर विचारने के बाद जिले में स्टेशनरी स्टोर और किताबों की दुकानों सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे खोलने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक भारत सरकार और पंजाब सरकार की तरफ से कोविड-19 संबंधित समय-समय जारी हिदायतें का पालन करेंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
10 बजे उन्नाव के लिए ट्रेन रवाना हुई, तीन और ट्रेनें गया, मऊ और फैजाबाद जाएंगी
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से 4 स्पेशल ट्रेनों के जरिये गुरुवार को 4800 श्रमिकों को उनके गृहराज्य भेजा जाएगा। आज की पहली ट्रेन 10 बजे उन्नाव के लिए रवाना हो गई है, वहीं दोपहर ढाई बजे गया, शाम 7 बजे फैजाबाद और रात 11 बजे मऊ के लिए भी स्पेशल ट्रेनें जानी हैं। ट्रेनों के हिसाब से पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही श्रमिकों को आगे भेजा जा रहा है। पठानकोट बाईपास चौक स्थित बल्ले-बल्ले फार्म और लेदर कांप्लेक्स स्थित स्क्रीनिंग सेंटर में अब भी बिन बुलाए जरूरत से ज्यादा श्रमिक पहुंचकर भीड़ बढ़ा रहे हैं।
तरनतारन के छह एंट्री पॉइंट्स पर बाहरी क्षेत्रों से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग का आदेश
तरनतारन के डीसी प्रदीप सभ्रवाल ने सिविल, सेहत, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों में बाहरी क्षेत्र से आने वाले 429 लोगों की मेडिकल जांच करके उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। 314 लोगों को कोवा ऐप्प डाउनलोड करवाया गया है। नांदेड़ व अन्य जगहों से आए 150 लोग भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद होम क्वारैंटाइन हैं। बाहरी राज्यों के 2979 लोगों जो अपने घरों को वापस जाना चाहते हैं, उनकी मेडिकल जांच करके सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। इसके अलावा डीसी ने निर्देश दिए कि जिले के छह एंट्री पॉइंट्स पर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।
बुधवार को भेजे गए 10 हजारश्रमिकों का ब्यौरा
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से 5 विशेष ट्रेनों के जरिये 6400 श्रमिक भेजे गए।
अमृतसर से भी अंबेडकर नगर के लिए स्पेशल ट्रेन 1200 श्रमिकों को लेकर गई।
इसी तरह पटियाला से दो ट्रेनों में 2400 श्रमिकों को उनके गृहराज्य भेजने की व्यवस्था की गई।
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-in-punjab-live-updates-cases-latest-news-amritsar-jalandhar-ludhiana-patiala-gurdaspur-may-14th-2020-127300370.html
via IFTTT