Thursday, May 14, 2020

Entry title

लॉकडाउन फेज-3 के आखिरी दिनों में मजदूरों के पलायन की सिहरन पैदा कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। पिछले 10 दिनों में मध्य प्रदेश के रास्तेकरीब 25 लाख से ज्यादालोग यूपी-बिहारगए हैं। इन सभी ने अपना सफर महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से शुरू किया था। नेशनल हाईवे पर वाहनों से ज्यादापैदल जा रहे मजदूरों के जत्थे देखे जा रहे हैं।

मुंबई-आगरा हाईवे पर मध्य प्रदेशका सेंधवा चैकपोस्ट नाका है। यहां महाराष्ट्र की ओर से हर दिन हजारों वाहन निकल रहे हैं। सभी में यूपी-बिहार जाने वाले श्रमिक ठूंस-ठूंसकर भरे हैं। सेंधवा चैकपोस्ट पर 3 मई से 13 मई तक इंदौर की ओर करीब 80 हजार से ज्यादा वाहन निकल चुके हैं। इनमें अधिकांश ट्रक, मिनी ट्रक, जीप और ऑटो हैं। सेंधवा टोल टैक्स कर्मचारियों के मुताबिक, 10 दिनों में 25 लाख से ज्यादा लोग महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश मेंप्रवेश कर चुके हैं।
प्रदेशमें कुल संक्रमितों के 50% से ज्यादा इंदौर में
मध्य प्रदेश में संक्रमितोंकी संख्या 4185 हो गई है। इसमें इंदौर जिले में अब तक सबसे ज्यादा2107 केस हैं। यह कुल संक्रमितों के 50% से ज्यादा है। इंदौर में95 मरीजोंकी मौत हुई हैऔर 974 लोग ठीक हुए हैं। भोपाल 906 पॉजिटिव हैं। यहां 35 की जान गई है और 553 लोग ठीक हो चुके हैं। पूरे राज्य मेंकुल 231 की मौत हुई हैं और2073 लोगों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

यह तस्वीर गुना के अस्पताल की है। यहां हादसे में जख्मी मजदूरों को भर्ती किया गया।

गुना: महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे थे कंटेनर सवारश्रमिक

गुनाके पास बाइपास मार्ग पर बस की टक्कर से कंटेनर सवार8 मजदूरोंकी मौत हो गई।54 से अधिक घायल हो गए। ये सभीउत्तरप्रदेश के रहने वालेहैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृह राज्य लौट रहे थे। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।एसपी तरुण नायक ने बताया किकेंट थाना क्षेत्र में तड़के लगभग 3बजे यह हादसा हुआ।कंटेनर महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले की तरफ जा रहा था और बस ग्वालियर से अहमदाबाद जा रही थी।

भोपाल-विदिशा हाईवे पर रात में पैदल जाते मजदूर। ये परिवार मुंबई से पैदल चला है और इन्हें इलाहाबाद जाना है।

महाराष्ट्र से आने वाला ट्रैफिक8 दिन में 4 गुना बढ़ा

मध्य प्रदेश में24 मार्च से टोल प्लाजा बंद कर दिए गए थे। 20 अप्रैल को फिर से चालू होने के बाद 3 मई तक भी मुंबई से आने वाले वाहनों का औसत लगभग 2500 वाहन प्रतिदिन था, जो 12 मई तक बढ़कर लगभग 13 हजार 500 वाहन प्रति दिन तक हो गया है। इनमें रोजाना निकलने वाले हजारों ऑटो रिक्शा, महाराष्ट्र-गुजरात की हजारों मोटरसाइकिल के आंकड़े शामिल नहीं हैं। फरवरी जैसे सामान्य महीनों में जब लॉकडाउन का अंदेशा भी नहीं था तब भी मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे नंबर-3 पर मुंबई की ओर से आने वाले वाहनों की औसत संख्या रोजाना करीब 8000 ही थी।

यह तस्वीर भोपाल की है।महाराष्ट्र से आ रहे उत्तर प्रदेश के मजदूर तपती दोपहरी में ऐसे ही सफर करने को मजबूर हैं।

इंदौर के पास ट्रक में दम घुटने से85 साल के बुजुर्ग की मौत
उत्तर प्रदेश केजौनपुर के प्रजापति परिवार को पलायन का दर्द जिंदगीभर याद रहेगा, क्योंकि 85 साल के बुजुर्ग मुखिया की घर जाने की चाहत में इंदौर के पासमौत हो गई। पोते कमलेश ने बताया कि उनके साथ परिवार के 5 लोग मुंबई से निकले थे। वहां पुलिस की मार खाने के बावजूदहाईवे तक आए तोएक ट्रक मिला। उसने जौनपुर जाने वाले हर व्यक्ति से 3500 रुपए लिए। ट्रक में 40 से ज्यादा लोग थे। हमारे पास खानाभी नहीं था। सुबह दादा पानी से बिस्कुट खाकर लेट गए। दम घुटने सेउनकी वहीं मौत हो गई।


यह तस्वीर भोपाल की है। भोपाल-विदिशा हाईवे पर मुंबई से उत्तर प्रदेश के गोंडा के लिए ऑटो से जाता एक परिवार।

कुवैत में फंसे 234 भारतीयों को लेकर 2 फ्लाइट इंदौर आई
कुवैत में फंसे 234 भारतीयों को दो विशेष विमान से बुधवार रात करीब 2 बजे इंदौर लाया गया। इन यात्रियों को 10 बसों से भोपाल भेजा गया। ड्राइवरों को हिदायत दी गई कि रास्ते में कहीं बस नहीं रोकी जाएंगी। इन यात्रियों को भोपाल में 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। इनमेंमप्र, महाराष्ट्र, असम, आंध्रप्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों के यात्री हैं।वहीं, लॉकडाउन के बाद पहली बार इंदौर से यात्री ट्रेन रवाना हुई। रीवा के लिए रात 9 बजे निकली इस ट्रेन में 1480 यात्री थे।

कुवैत से दो विशेष विमान से लाए गए 234 लोगों को भोपाल के थ्री ईएमई सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया है।

कोरोना अपडेट्स

  • शिवराज बोले- कोरोना सर्दी-जुकाम जैसा: कोरोना सर्दी-जुकाम की तरह है। इसका भय मन से निकालें। समय से इसका इलाज ले लिया जाए तो यह ठीक हो जाता है। हम डरें नहीं, आत्मविश्वास रखें। जल्द ही इस पर पूरी तरह नियंत्रण हो जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कही। वे कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

  • जबलपुर में 6 और मरीज मिले: यहां बुधवार कोकोरोना के 6 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमितों की संख्या 153 हो गई। इनमें से 83 का इलाज चल रहा है,62 स्वस्थ हो चुके हैं और 8 की मौतहो गई है।
  • भिंड में एक और संक्रमित मिला: यहांगोहद में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 7 मई को अहमदाबाद से आया था। उसे यहां एक स्कूल मेंक्वारैंटाइनकिया गया था।अब जिले में संक्रमितों कीसंख्या 10 हो गई है। इसके साथ हीभिंडरेड जोन में आ गया है।

अब तक 4184 संक्रमित: इंदौर 2107, भोपाल 906, उज्जैन 269, जबलपुर 147, खरगोन 95, घार 89, खंडवा 80, रायसेन 65, बुरहानपुर 60, मंदसौर 56, देवास 56, नीमच 38, होशंगाबाद 37, ग्वालियर 36, रतलाम 28, बड़वानी 26, मुरैना 26, आगरमालवा 13, विदिशा 13, सागर 10, भिंड 9, शाजापुर 8, सतना 7, छिंदवाड़ा 5, सीहोर 4, श्योपुर 4, अलीराजपुर 3, अनूपपुर 3, हरदा 3, रीवा 3, शहडोल 3, शिवपुरी 4, टीकमगढ़ 3, अशोकनगर 2, डिंडोरी 2, ढाबुआ 2, बेतूल 1, गुना 1, मंडला 1, पन्ना 1, सिवनी 1 और सीधी में 1 मरीज।

कुल 231 मौतें: इंदौर 95, उज्जैन 45, भोपाल 35, खरगोन 8, देवास 7, खंडवा 8, जबलपुर 8, बुरहानपुर 6, मंदसौर 4, रायसेन और होशंगाबाद में 3-3, अशोकनगर और धार में 2-2, आगरमालवा, छिंदवाड़ा, शाजापुर, सागर और सीहोर में एक-एक की जान गई।

स्वस्थ हुए 2073 : इंदौर 974, भोपाल 553, उज्जैन 130, खरगोन 53, धार 41, जबलपुर 47, खंडवा 38, रायसेन 42, होशंगाबाद 31, बड़वानी 26, देवास 15, विदिशा और मुरैना में 13-13, रतलाम 19, आगरमालवा 12, मंदसौर 7, शाजापुर 6, सागर 5, ग्वालियर और श्योपुर में 4-4, अलीराजपुर, शहडोल 3-3, छिंदवाड़ा, शिवपुरी और टीकमगढ़ में 2-2, डिंडोरी, हरदा, रीवा और बैतूल में एक-एक मरीज स्वस्थ्य हुआ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर सेंधवा बॉर्डर पर बिजासन घाट की है। यहां बस के लिए मजदूर घंटों इंतजार करते रहे। बुधवार सुबह 8 बजे बस आते ही उसमें चढ़ने की होड़ मच गई, जिससे महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WrLup8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

'Mitron' app kya hai/what is 'mitron' app

                    मितरोन एप क्या है Mitron एक सोशल मीडिया एप्लिकेशन है।mitron ऐप को भारत में एक आईआईटी के छात्र ने बनाया है। उसका नाम श...