Saturday, May 16, 2020

Latest news

इंटरनेशनल शूटर शगुन चौधरी लॉकडाउन के कारण प्रैक्टिस से दूर हैं। इस कारण उन्होंने आर्गेनिक खेती शुरू की है। जयपुर स्थित फॉर्म हाउस पर शगुन सात महिलाओं के साथ लहसुन, टमाटर और भिंडी की खेती कर रही हैं। यहां आर्गेनिक कीनू फॉर्म भी है, जहां 800 पेड़ हैं। इनकी सप्लाई जयपुर और दिल्ली में की जाती है। उन्होंने कहा कि शूटिंग के कारण मैं इस तरह का काम नहीं कर पाती थी। लॉकडाउन के समय में महिलाओं के साथ मिलकर काम कर रही हूं।

शगुन ने कहा, ''मैंइन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हूं। कीनू के बाद हम सब्जियों की कमर्शियल सप्लाई की तैयारी कर रहे हैं। आर्गेनिक चीजों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, यह लोगों के लिए फायदेमंद भी है।'' उन्होंने बताया कि मैं 17 साल से शूटिंग कर रही हूं। शूटिंग में उम्र मायने नहीं रखती है। यह इंडिविजुअल खेल है। चूंकि, हमारे खेल मेंसोशल डिस्टेंसिंग रखी जा सकती है। हमें प्रैक्टिस करने की छूट मिलनी चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शूटर शगुन का मानना है कि आर्गेनिक चीजों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, यह लोगों के लिए फायदेमंद भी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WBXYL0

No comments:

Post a Comment

'Mitron' app kya hai/what is 'mitron' app

                    मितरोन एप क्या है Mitron एक सोशल मीडिया एप्लिकेशन है।mitron ऐप को भारत में एक आईआईटी के छात्र ने बनाया है। उसका नाम श...